खेल

मुंबई में शामिल हुए हार्दिक पंड्या:GT और MI के बीच डील, एमएस धोनी CSK की कप्तानी करेंगे मुंबई2 घंटे पहले

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।

IPL फ्रेंचाइजी कंपनियों ने अगले सीजन के लिए अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को रिटेन और रिलीज विंडो की आखिरी डेट थी। RCB ने जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा, CSK ने अंबाती रायडू, KKR ने शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव और लॉकी फर्ग्यूसन और MI ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया है। इन सभी को 19 दिसंबर को होने जा रहे ऑक्शन में उतरना पड़ेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी और पंजाब किंग्स ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स और जो रूट पहले ही खेलने से मना कर चुके हैं।

भास्कर के सूत्रों का दावा- 2-3 दिन में ऐलान, दोनों फ्रेंचाइजी में डील साइन
गुजरात फ्रेंचाइजी के टॉप मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र ने भास्कर को बताया कि दो-तीन दिन में पंड्या को लेकर ऐलान हो सकता है।

वहीं, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने लिखा है कि हार्दिक पंड्या को लेकर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को डील साइन हो चुकी है। यह ऑल कैश डील है, यानी कि इसमें कोई खिलाड़ी इनवॉल्व नहीं होगा। हालांकि, BCCI ने अब तक इस डील पर मुहर नहीं लगाई है।

CSK ने रायडू, प्रिटोरियस और जेमिसन को रिलीज किया
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, डेवोन प्रिटोरियस, काइल जेमिसन और सिसांडा मगाला जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

खबरें और भी हैं...